15/10/1442 उर्स ऐ मुबारक 15 शव्वालुल मुकर्रम अमीर ऐ अहल ऐ वफ़ा सय्यिदुश्शुहदा,अमीर ऐ हम्ज़ा रदियल्लाहु तआला अन्हु (इब्तिदाई हालात) नाम: हम्ज़ा कुनियत: अबू यअला और अबू अम्मारा अलकाब: सय्यिदुश्शुहदा,(शहीदों के सरदार) असदुल्लाह व असदु रसूलिल्लाह (अल्लाह का भी शेर और उसके रसूल का शेर) {नसब नामा} हम्ज़ा बिन अब्दुल मुत्तलिब बिन हाशिम बिन अब्दे मनाफ बिन कुसई! 01 अमीर ऐ हम्ज़ा रिश्ते के लिहाज़ से हुज़ूर के सगे चाचा हैं। 02 अमीर ऐ हम्ज़ा हुज़ूर के दूध शरीक भाई भी हैं। अबू लहब की आजाद कर्दा बांदी "षुवयबा" ने दोनों को दूध पिलाने की सआदत हासिल की है। पैदाइश अमीर ऐ हम्ज़ा सन् 567 ईस्वी में मक्का मुकर्रमा में पैदा हुए! आप उम्र में हुज़ूर से दो साल बड़े थे! सहाबा ऐ किराम का अदब कई एक सहाबा ऐ किराम उम्र के लिहाज़ से आका ऐ दौ आलम से बड़े थे, मगर जब भी किसी ने उनसे पूछा कि आप बड़े हैं या हुज़ूर? तो हर सहाबी ने एक ही ज़वाब दिया "बड़े तो ख़ैर हुज़ूर ही हैं मगर हां पैदा पहले मैं हुआ" ईमान लाने का अनोखापन एक दिन हमारे आका व मौला सफा नामी पहाड़ी पर अपने रब की याद में बेठे हुए थे, अचानक...