Hazrate Ameer Hamza ki Byani
15/10/1442
उर्स ऐ मुबारक
15 शव्वालुल मुकर्रम
अमीर ऐ अहल ऐ वफ़ा सय्यिदुश्शुहदा,अमीर ऐ हम्ज़ा रदियल्लाहु तआला अन्हु
(इब्तिदाई हालात)
नाम: हम्ज़ा
कुनियत: अबू यअला और अबू अम्मारा
अलकाब: सय्यिदुश्शुहदा,(शहीदों के सरदार)
असदुल्लाह व असदु रसूलिल्लाह
(अल्लाह का भी शेर और उसके रसूल का शेर)
{नसब नामा}
हम्ज़ा बिन अब्दुल मुत्तलिब बिन हाशिम बिन अब्दे मनाफ बिन कुसई!
01 अमीर ऐ हम्ज़ा रिश्ते के लिहाज़ से हुज़ूर के सगे चाचा हैं।
02 अमीर ऐ हम्ज़ा हुज़ूर के दूध शरीक भाई भी हैं।
अबू लहब की आजाद कर्दा बांदी "षुवयबा" ने दोनों को दूध पिलाने की सआदत हासिल की है।
पैदाइश
अमीर ऐ हम्ज़ा सन् 567 ईस्वी में मक्का मुकर्रमा में पैदा हुए!
आप उम्र में हुज़ूर से दो साल बड़े थे!
सहाबा ऐ किराम का अदब
कई एक सहाबा ऐ किराम उम्र के लिहाज़ से आका ऐ दौ आलम से बड़े थे,
मगर जब भी किसी ने उनसे पूछा कि आप बड़े हैं या हुज़ूर?
तो
हर सहाबी ने एक ही ज़वाब दिया
"बड़े तो ख़ैर हुज़ूर ही हैं मगर हां पैदा पहले मैं हुआ"
ईमान लाने का अनोखापन
एक दिन हमारे आका व मौला सफा नामी पहाड़ी पर अपने रब की याद में बेठे हुए थे, अचानक अबू जहल मरदूद का इस तरफ़ से गुजर हुआ,जब उसने हुज़ूर को यूं अपने रब से ध्यान जमाऐ और लौ लगाए देखा तो जल भुन उठा।
और बद कलामी व बद ज़ुबानी शुरू कर दी,इस हद तक वह गुस्ताख़ हो गया कि हमारे आका व मौला के ऊपर दस्त दराजी तक कर गया।
अमीर ऐ हम्ज़ा का इस रास्ता से आना
हज़रत ऐ अमीर ऐ हम्ज़ा की आदत थीं कि आप जब भी कोई शिकार कर के लाते तो सबसे पहले हरम शरीफ़ में हाजरी देते और फ़िर अपने कुरेश की महफ़िल में बैठ कर बात करते।
इत्तिफाकन
उस रोज़ भी अमीर ऐ हम्ज़ा शिकार पर गए हुए थे
जब
कुछ देर बाद अमीर ऐ हम्ज़ा का उसी सफा पहाड़ी के रास्ते से गुज़र हुआ तो अब्दुल्लाह बिन जदआन की एक बांदी जिसने अबू जहल मरदूद का सारा ज़ुल्म व सितम अपनी आंखों से देखा,
सब कुछ अमीर ऐ हम्ज़ा को कह सुनाया।
कहने लगीं
हम्ज़ा आज अभी आपके भतीजे हुज़ूर से अबू जहल ने बड़ा ज़ालिमाना सुलूक किया, पहले तो ख़ूब बद ज़ुबानी की और फ़िर दस्त दराजी भी।
मगर हुज़ूर ने उसे कुछ भी जवाब ना दिया।
यह दिल हिला देने वाली दास्तान सुन, अमीर ऐ हम्ज़ा के तन बदन में आग लग गई।
और अबू जहल मरदूद की तलाश में निकल पड़े,सीधे हरम शरीफ़ पहुंचते हैं मगर हाजिरीन देख रहे हैं कि आज अमीर ऐ हम्ज़ा कुछ अलग ही मिजाज में हैं,ना सलाम ना दुआ! बस ऐसा लग रहा है जेसे कोई बिफरा हुआ शेर अपने किसी खोए हुए शिकार को तलाश कर रहा है।
अचानक से अबू जहल मरदूद जो कुरेश कबीले का सरदार है,
काबा शरीफ़ की सबसे ऊंची सीढ़ी पर बैठ कर भाषण दे रहा है।
अमीर ऐ हम्ज़ा की निगाह जेसे ही उस पर पड़ती है तो शेर की तरह उस पर ताबड़तोड़ हमला कर देते हैं और आपके हाथ में जो तीर कमान थी उससे अबू जहल मरदूद के सर पर इतने वार किए कि सर फोड़ दिया।
और अबू जहल मरदूद को यूं भरी मजलिस में लहूलुहान करते हुए कहने लगे
"तू मेरे भतीजे हुज़ूर को बुरा कहता है, तो सुन में भी उनकी गुलामी कबूल कर चुका हूं"
"अगर तुम में से किसी की माँ ने दूध पिलाया है तो मुझे रोक कर दिखाए"
यह सुन कर अबू जहल की गीदड़ फ़ौज ने कुछ करने का इरादा किया तो ख़ुद अबू जहल मरदूद ने उनको रोका और कहा कि
"इन्हें जाने दो इनसे मुकाबला हमारे बस की बात नहीं"
अपनी कहानी अपनी ज़ुबानी
अमीर ऐ हम्ज़ा फरमाते हैं इस वाक्ये के बाद में एक अजीब किस्म की डिप्रेशन और टेंशन का शिकार हो गया और सारी रात यही सोचता रहा और अपने आपे से कहता रहा
"हम्ज़ा यह तूने क्या किया?
अपने बाप दादाओं का दीन छोड़ कर तू एक ऐसे दीन को कबूल करने लगा जिसके बारे में कोई जानकारी तेरे पास नहीं"
ख़ुद फरमाते हैं कि सारी रात मैंने इसी हालत में गुजारी।
सुबह सवेरे में सरकार ऐ दौ आलम के दरबार में हाजिर हो गया।
फरमाते हैं कि
"बस हुज़ूर के दरबार में हाज़िर होने की देरी थी कि मेरी सारी परेशानी एक दम ख़त्म हो गई"
जब अमीर ऐ हम्ज़ा ने कलिमा ऐ तय्यब पढ़ा तो सारे सहाबा ऐ किराम ने इस जौर से नारा मारा जिसकी आवाज़ सारे मक्का शरीफ़ की गली कूचों में सुनाई पड़ी।
हिजरत
सन् 13 हिजरी में दूसरे सहाबा ऐ किराम के साथ अमीर ऐ हम्ज़ा ने भी मदीना शरीफ़ की तरफ़ हिजरत फरमाई।
जंग
हज़रत ऐ अमीर ऐ हम्ज़ा ने कई एक जंगौ में शिरक़त फरमाई।
जेसे
सरिय्या हम्ज़ा
गज्वा ऐ अब्वा
गज्वा ऐ जुल उशेरा
गज्वा ऐ बद्र
गज्वा ऐ उहुद
वगैरह--------
बहादुरी और दिलेरी
अमीर ऐ हम्ज़ा यूं तो बचपन ही से शिकार, घूमने फिरने, कुश्ती करने,और पहलवानी के बड़े शौकीन थे।
मगर जब से हुज़ूर की गुलामी में क़दम रखा तो यह बहादुरी और दिलेरी चार गुना और अधिक बढ़ गई।
शहादत
गज्वा ऐ बद्र में हज़रत ऐ अमीर ऐ हम्ज़ा ने जिन बहुत सारे काफिरों को जहन्नम रसीद किया था उनमें से ज़ुबैर बिन मुतइम
(जो बाद में मुसलमान हो गए थे)
उनके चाचा तुऐम बिन अदी
और हिन्द नामी औरत
(यह भी बाद में मुसलमान हो गईं थीं)
इनके वालिद उत्बा को भी क़त्ल किया था।
हिन्द और ज़ुबैर दोनों ने एक अपने हब्शी गुलाम
"वहशी"
को यह लालच दिया कि अगर तुम अमीर ऐ हम्ज़ा को क़त्ल कर दो तो तुम्हें आज़ाद कर दिया जाएगा।
चुनांचे
जंग बद्र का बदला लेने कै लिए काफिरों ने जंग ऐ उहुद छेड़ दी।
जिसमें काफिरों की संख्या तीन हज़ार थी।
जिनके पास हर तरह कै सामान मौजूद थे।
और इधर हुज़ूर कै गुलामों की संख्या सिर्फ सात सौ।
जिनके पास ना पूरा जंगी साज व सामान और ना ही पूरा राशन पानी।
जब जंग का मैदान गर्म हुआ तो अमीर ऐ हम्ज़ा ने ऐसे ज़ौहर और कारनामे इस जंग में में दिखाये कि काफिरों के पैर उखड़ गए और उनके छक्के छुड़ा दिए।
अकेले अमीर ऐ हम्ज़ा ने सत्तर काफिरों को जहन्नम की राह दिखाई।
इतने में एक सिबा बिन अब्दुल उज्जा नामी एक काफ़िर मेदान में आया और कहने लगा
"है कोई मुहम्मद फ़ौजी जो मेरे मुकाबले में आए"
हज़रत ऐ अमीर ऐ हम्ज़ा ने जब उसको देखा तो फ़रमाया
"औऐ ख़त्ना करने वाली कै बच्चे तू भी हुज़ूर के मुकाबले में आ निकला"
आपने बब्बर शेर की तरह उस पर वार किया।
और एक ही वार में उसके दौ टुकड़े कर डाले।
वहशी जो इसी ताक में एक चट्टान के पीछे छिपा बैठा था
अचानक से अमीर ऐ हम्ज़ा का पैर फिसल गया और आपकी जिरह
(जंगी लिबास )
पेट से उठ गई वहशी जो निशाने बाज़ी का बड़ा जबरदस्त माहिर था उसने मौके को गनीमत जाना और नैजा फेंक कर मारा जो आपकी मुबारक नाभी के नीचे से आर पार निकल गया।
यूँ बरोज हफ़्ता सन् 625 ईस्वी में जाम ऐ शहादत नौश फरमा कर आप अपने रब से जा मिले।
ख़ुद वहशी का बयान है
"जेसे ही अमीर ऐ हम्ज़ा को मेंने नेजा मारा तो आप शेर की तरह मुझ पर झपटे,मगर ज़ख्म बहुत ज्यादा गहरा था इसलिए आप वहीं शहीद हो गए।
वहशी ने अमीर ऐ हम्ज़ा के नाक,कान,गला, वगेरह काट कर हिन्द के हवाले कर दिए।
हुज़ूर का रौना
सहाबा ऐ किराम का कहना है कि
"अमीर ऐ हम्ज़ा की शहादत पर हुज़ूर इतना रोऐ इतना रोऐ कि ना कभी पहले रोऐ ना कभी बाद में रोऐ"
मजा़र शरीफ़
मैदान ऐ उहुद में एक ऊंचे टीले पर है।
सन् 1193 ईस्वी में ख़लीफा नासिरुद्दीन अहमद बिन मुसफ्फा की वालिदा ने आपके मजा़र शरीफ़ पर एक बड़ा आलीशान गुम्बद बनवाया था
References=
01 सय्यिदुश्शुहदा (उर्दू)
पेज़ न: 01to23
02 तजकिरा सय्यिदश्शुहदा अमीर ऐ हम्ज़ा (उर्दू)
पेज़ न: 15/16/20





Comments
Post a Comment